Bihar Forest Range Officer Recruitment: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के 16 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से चल रही है. ध्यान देने की बात यह है कि आयोग ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तय की है. इसलिए जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
भर्ती से जुड़ी कुछ जरूरी तारीखें
BPSSC की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने और परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 है. हालांकि आयोग ने एडमिट कार्ड और लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की है.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और विषय
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए. स्नातक में उम्मीदवार के पास वानिकी (Forestry), कृषि (Agriculture), पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन, वनस्पति विज्ञान (Botany), जंतु विज्ञान (Zoology), रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगर्भ शास्त्र (Geology), गणित (Mathematics), भौतिकी (Physics), सांख्यिकी (Statistics) या इंजीनियरिंग में से कम से कम एक विषय होना अनिवार्य है.
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 तय किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (bpssc.bihar.gov.in) पर जाएं.
- होमपेज पर 'फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट' सेक्शन को ओपन करें.
- अब 'BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपने चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, पढ़ाई और संपर्क की सही जानकारी भरें.
- मांगे गए फॉर्मेट में अपनी फोटो और सिग्नेचर (हस्ताक्षर) अपलोड करें.
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से अपनी 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार अपनी भरी हुई सारी जानकारी अच्छे से चेक कर लें.
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें.
चयन होने पर मिलेगी शानदार सैलरी
वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) के पद पर जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें बिहार सरकार के नियमों के अनुसार पे लेवल-6 के तहत ₹35,400 से लेकर ₹1,12,400 तक सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), यात्रा भत्ता (टीए) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.
यह भी पढें: यूपी के इस शहर को जल्द ही ट्रैफिक से मिलेगी आजादी! नए मेट्रो लेन का 99% तक पूरा हुआ ये काम
ADVERTISEMENT











