WCL Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के कुल 444 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार WCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 तय की गई है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं, वे बिना समय गंवाए तुरंत फॉर्म भर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
पदों की पूरी जानकारी
इस भर्ती के लिए कुल 444 पद भरे जाएंगे. इसमें माइनिंग सिरदार (T&S ग्रेड-C) के 220 पद और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर (T&S ग्रेड-C) के 224 पद शामिल हैं.
भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए.
आवेदन के लिए क्या है योग्यता
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता जरूर चेक करनी चाहिए.
माइनिंग सिरदार: उम्मीदवार के पास डीजीएमएस (DGMS) का माइनिंग सिरदार सक्षमता प्रमाण पत्र, गैस टेस्टिंग प्रमाण पत्र, फर्स्ट-एड प्रमाण पत्र और भूमिगत खदानों (अंडरग्राउंड माइंस) में 3 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए. या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, वैध ओवरमैन प्रमाण पत्र, गैस टेस्टिंग और फर्स्ट-एड प्रमाण पत्र होना चाहिए.
असिस्टेंट फोरमैन/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा और खदानों के लिए वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी प्रमाण पत्र होना जरूरी है.
न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. अभ्यर्थियों की आयु की गणना 10 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.
श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले WCL की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं.
- वेबसाइट के 'करियर' (Career) सेक्शन में जाकर 'रिक्रूटमेंट' (Recruitment) विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद 'माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन भर्ती' वाले लिंक पर जाएं.
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आखिरी तारीख से पहले फॉर्म जमा कर दें.
- भविष्य के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सेव करके रख लें.
चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी. माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, दोनों ही पदों के लिए हर महीने 47,330.25 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: DRDO ने निकाली 6 महीने की पेड इंटर्नशिप, ₹30000 स्टाइपेंड के साथ मिलेगा ये सर्टिफिकेट
ADVERTISEMENT











