Prayagraj Visakhapatnam special train: उत्तर प्रदेश से सीधे आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बहुत अच्छी खबर दी है. उत्तर मध्य रेलवे ने संगम नगरी प्रयागराज और विशाखापट्टणम के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. गाड़ी संख्या 04159/04160, 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर नवंबर के आखिरी सप्ताह तक दोनों दिशाओं से 16-16 फेरों में अपना सफर पूरा करेगी. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और सीटों की उपलब्धता में आसानी होगी.
ADVERTISEMENT
दोनों दिशाओं से चलेगी स्पेशल ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज और विशाखापट्टणम के बीच दोनों तरफ से चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों दिशाओं की ट्रेनों का नंबर अलग-अलग रखा गया है. प्रयागराज से जाने वाली ट्रेन का नंबर 04159 है और विशाखापट्टणम से लौटने वाली ट्रेन का नंबर 04160 रखा गया है. यह ट्रेन दोनों तरफ से 16-16 फेरे लगाएगी, यानी कुल 32 फेरे पूरे करेगी.
प्रयागराज से विशाखापट्टणम का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04159 (प्रयागराज से विशाखापट्टणम) 14 अगस्त 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी. यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शुक्रवार सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शनिवार दोपहर 13:30 बजे विशाखापट्टणम पहुंचेगी. यह ट्रेन अपने पूरे सफर के दौरान कुल 16 फेरे लगाएगी.
विशाखापट्टणम से प्रयागराज का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04160 (विशाखापट्टणम से प्रयागराज) 15 अगस्त 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी. विशाखापट्टणम से यह ट्रेन शनिवार दोपहर 15:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार शाम 17:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. यह ट्रेन भी कुल 16 फेरे पूरे करेगी.
मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशन
यह स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन का ठहराव मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेन्ड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर जंक्शन, टिटिलागढ़, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली और विजयनगरम जंक्शन पर होगा.
किन यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा
उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन को खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू किया है जो धार्मिक यात्रा, पढ़ाई, कारोबार या घूमने-फिरने के लिए सफर करते हैं. प्रयागराज अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है और विशाखापट्टणम अपने बंदरगाह और समुद्री पर्यटन के लिए बहुत मशहूर है. इस ट्रेन से दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी.
ADVERTISEMENT











