6 महीने की प्रेग्नेंट थी लड़की, कानपुर में 2 ब्वॉयफ्रेंड पर केस दर्ज, एक 50 साल का तो दूसरे की उम्र 28

रंजय सिंह

16 Aug 2026 (अपडेटेड: 16 Aug 2026, 08:45 AM)

कानपुर के घाटमपुर में आम के बगीचे से 25 साल की लड़की का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की करीब 6 महीने की गर्भवती थी.

Kanpur Pregnant Woman Death

Kanpur Pregnant Woman Death News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Kanpur Pregnant Woman Death: कानपुर के घाटमपुर में आम के बगीचे से 25 साल की लड़की का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की करीब 6 महीने की गर्भवती थी. उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही करीब 50 साल का गोलू पांडे और दूसरे गांव के 28 साल के प्रांजल के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों के युवती से प्रेम संबंध थे और फिलहाल दोनों हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें...

बच्चे का पिता कौन?

पुलिस के अनुसार युवती दोनों युवकों के संपर्क में थी. गर्भवती होने के बाद वह दोनों से शादी करने और बच्चे की जिम्मेदारी लेने की बात कह रही थी. युवती का कहना था कि दोनों में से किसी एक को उससे शादी करनी चाहिए. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कौन था. इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस अब DNA जांच कराने की तैयारी में है.

बच्चे के DNA से खुलेगा पितृत्व का राज

जांच में बच्चे का DNA सैंपल लेकर दोनों आरोपियों के DNA से उसका मिलान कराया जाएगा. रिपोर्ट सामने आने के बाद यह पता चल सकेगा कि बच्चे का जैविक पिता कौन था. इसी आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. घाटमपुर थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. मौत की वजह पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है.'

गर्भावस्था को लेकर परेशान थी युवती

परिजनों के मुताबिक युवती अपनी गर्भावस्था को लेकर परेशान थी और घर तथा गांव के लोगों से बचकर रहने की कोशिश कर रही थी. जैसे-जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ रही थी, उसके लिए गांव में रहना मुश्किल होता जा रहा था. इसी बीच करीब तीन दिन पहले वह घर से लापता हो गई. अगले दिन सुबह उसका शव गांव के एक आम के बगीचे में मिला. शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पिता ने दोनों युवकों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दी.

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में युवती को आत्महत्या या मौत के लिए कथित रूप से प्रेरित करने से जुड़ी धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा जांच, DNA रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर युवती की मौत की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि DNA रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.