कानपुर में शादीशुदा भांजी का मौसी ने तांत्रिक से कराया रेप? फिर सामने आई मामा की घिनौनी साजिश

Kanpurr Crime News: कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मौसी-मामा पर तांत्रिक से भांजी का रेप कराने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश का आरोप लगा है.

Kanpur Crime News

रंजय सिंह

• 12:59 PM • 20 May 2026

follow google news

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चकेरी की रहने वाली पीड़ित लड़की के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ चुका था. मरते वक्त लाचार माता-पिता अपनी मासूम बेटी को इस भरोसे के साथ उसकी मौसी के पास छोड़ गए थे कि वह उसे मां का प्यार देगी. भांजी भी अपनी मौसी को ही सब कुछ मानती थी. लेकिन मौसी के दिमाग में तो कोई बेहद खौफनाक और गंदा प्लान चल रहा था.

यह भी पढ़ें...

पैसे के लिए मौसी ने कराया रेप और फिर बनाया गंदा वीडिया

साजिश के तहत मौसी ने पहले तो भांजी का निकाह एक युवक से कराया. शादी के कुछ समय बाद ही उसने भांजी के दिमाग में अंधविश्वास का जहर घोलना शुरू कर दिया. मौसी ने भांजी को डराया कि 'तुम्हारे ऊपर किसी ने भारी जादू-टोना कर दिया है.' मौसी की ये बातें सुनकर भांजी उसके झांसे में आ गई. इसके बाद मौसी ने लाला नाम के एक ढोंगी तांत्रिक को घर बुलाया. आरोप है कि इस दौरान झाड़-फूंक के नाम पर उस दरिंदे तांत्रिक ने भांजी के साथ रेप किया. रूह कंपा देने वाली बात यह है कि जब अंदर दरिंदगी हो रही थी तब बाहर खड़ी सगी मौसी खिड़की से इस घिनौने कृत्य का वीडियो बना रही थी.

मौसी मामा ने मिलकर रची थी गंदी साजिश

रेप के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो टॉर्चर जिसने लड़की की जिंदगी को नरक बना दिया. मौसी और मामा उस वीडियो को दिखाकर भांजी को धमकाने लगे कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो उसके पति को भेजकर उसकी ससुराल उजाड़ देंगे. बदनामी के डर से सहमी भांजी ने अपनी ससुराल से धीरे-धीरे करके डेढ़ लाख रुपये लाकर मौसी को दे दिए. लेकिन लालच की कोई सीमा नहीं होती. जब मौसी का पेट डेढ़ लाख रुपये से भी नहीं भरा तो उसने भांजी के सामने एक और खौफनाक शर्त रख दी. मौसी और मामा अब उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाहते थे.

पति के साथ ने पीड़िता को दी हिम्मत

जब पानी सिर से ऊपर चला गया और मौसी का जुल्म बर्दाश्त से बाहर हो गया तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाई. उसने रोते हुए अपने पति को इस खौफनाक सच और ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी सुना दी. अमूमन ऐसे मामलों में जहां रिश्ते टूट जाते हैं. लेकिन पीड़िता का पति अपनी पत्नी की ढाल बनकर खड़ा हो गया.

गिरफ्तार हुए मामा-मौसी और तांत्रिक

पति की सलाह पर पीड़िता ने सीधे कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस कमिश्नर के कड़े निर्देश के बाद चकेरी पुलिस ने मुख्य आरोपी मौसी, मामा और उस ढोंगी तांत्रिक लाला के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब उस मोबाइल और वीडियो को रिकवर करने की कोशिश कर रही है जिसके दम पर रिश्तों का यह गंदा खेल खेला जा रहा था.