कानपुर के पॉश इलाके की आलीशान कोठी में चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस रेड के बाद मचा हड़कंप

यूपी तक

18 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रावतपुर इलाके के एक होटल में कार्रवाई के 48 घंटे बाद अब कल्याणपुर क्षेत्र के एक पॉश रिहायशी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है.

Kanpur Police Raid, Kalyanpur Case, Suspicious Network, Kanpur News, Police Investigation, Illegal Activities, Residential Area Raid, Uttar Pradesh News

Kanpur News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रावतपुर इलाके के एक होटल में कार्रवाई के 48 घंटे बाद अब कल्याणपुर क्षेत्र के एक पॉश रिहायशी इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के एक रिहायशी इलाके में स्थित एक कोठी (मकान) को लेकर काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में बाहर से लोगों का लगातार आना-जाना बना हुआ था, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ. इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को मौके पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक युवती और तीन अन्य लोग मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. बाद में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें...

कार्रवाई के बाद इलाके में मची हलचल

पुलिस की छापेमारी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई. बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में कार्रवाई हुई, वहां बड़ी संख्या में अधिकारी और कारोबारी वर्ग के लोग रहते हैं. अचानक भारी पुलिस बल की मौजूदगी को देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

बाहर से लोगों को लाने की आशंका

पुलिस को शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि कथित तौर पर बाहर से महिलाओं और लड़कियों को लाकर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले रावतपुर इलाके के एक होटल में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी, जहां तीन महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा गया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि कथित तौर पर आने वाले लोगों की गतिविधियों को गुप्त कैमरों से रिकॉर्ड किया जा रहा था. मामले पर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.