कानपुर में जिस शशिरंजन ने अपनी जुड़वा बेटियों को मारा वो चंडीगढ़ में किस महिला से करता था बात? वो अचानक बदल क्यों गया था

Riddhi Siddhi Kanpur Murder Case: कानपुर में जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी की पत्नी ने अब अवैध संबंध, घरेलू हिंसा और संदिग्ध व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच तेज कर रही है और चंडीगढ़ कनेक्शन समेत हर एंगल से जांच से कर रही है.

Kanpur News

सिमर चावला

• 02:18 PM • 21 Apr 2026

follow google news

Kanpur Twin Sisters Riddhi Siddhi Murder Case: कानपुर में 11 वर्षीय जुड़वां बहनों रिद्धि और सिद्धि की हत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा अपडेट के अनुसार आरोपी शशिरंजन मिश्रा की पत्नी ने अब अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे अब पुलिस की जांच में एक और नया एंगल जुड़ गया है. आरोपी पति को लेकर पत्नी रेशमा ने उसके चंडीगढ़ की एक महिला से अवैध संबंध होने का दावा किया है. पत्नी ने बताया कि उसका पति महिला से घंटों तक फोन पर बात करता था. बतौर पत्नी नौकरी छोड़ने के बाद भी पति का लगातार चंडीगढ़ आना-जाना जारी रहा. इसके साथ ही रेशमा ने आरोपी पर घरेलू हिंसा के साथ ही मारपीट और शक करने का भी आरोप लगाया है. चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं पत्नी ने पति को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं, जिससे इस केस में अब नया मोड़ आ गया है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, शशिरंजन मिश्रा की पत्नी ने दावा किया है कि उसके पति का चंडीगढ़ की एक महिला से करीबी संबंध था. बतौर पत्नी जब से उसका पति महिला के संपर्क में आया तब से उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया. इसके बाद से उसका पति बंद कमरे में देर रात तक घंटों फोन पर बात करता था. इस वजह से वो परिवार से भी दूरी बनाने लगा था. वो अपना मोबाइल किसी को छूने नहीं देता था और उसे छिपाकर रखता था. रेशमा ने ये भी कहा कि चंडीगढ़ में पति की मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी छोड़ने के बाद भी वो वहां लगातार जाता रहता था. साथ ही कई दिनों तक घर पर ही नहीं आता था.

9 महीने बाद बच्चों की चिंता के कारण आई वापस

पुलिस  ने पत्नी के इन आरोपों को गंभीरता से ले रही है. आरोपी के परिवार से बढ़ती दूरी, परिवार के लोगों पर शक करना और उनपर  गुस्सा करना, ये सभी बातें अब पुलिस की जांच के दायरे में हैं. हालांकि, किसी महिला से संपर्क होने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इससे किसी की हत्या का कारण साबित नहीं होता. गौरतलब है कि रेशमा ने पति के अवैध संबंधों के अराेपों के साथ ही उस पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है. रेशमा के अनुसार पति उसके साथ मारपीट के साथ ही शक भी करता था. अपने साथ हुई एक घटना की जानकारी देते हुए रेशमा ने बताया कि एक बार पति ने उसपर चाकू से हमले करने की बात कही थी. इससे घबराकर वो मायके चली गई थीं. हालांकि इस दौरान उसके बच्चे पति के पास ही थे. ऐसे में बच्चों की चिंता सताने लगी. इसके करीब नौ महीने बाद वाे फिर घर लौटीं आई.

पूरे घर में लगे थे सीसीटीवी कैमरे

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि पूरे घर की निगरानी की जा रही थी. घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर के कमरों तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. यहां तक कि जिस कमरे में बच्चियां सोती थीं वहां भी कैमरे लगाए गए थे. पुलिस के मुताबिक कुछ कैमरों की रिकॉर्डिंग शशिरंजन मिश्रा के मोबाइल में सेव है. लेकिन मोबाइल लॉक है और पासवर्ड नहीं मिल पाने के कारण जांच एजेंसियां तकनीकी मदद ले रही हैं. वहीं, डीवीआर में मिली फुटेज में देर रात घर के अंदर हलचल और एक बच्ची के बाथरूम जाने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं जो पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन समझने में मदद कर सकती हैं.

कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री, लोकेशन डेटा बनेंगे अहम सुराग

जांच अधिकारियों का मानना है कि इस केस को सुलझाने में डिजिटल सबूत सबसे अहम साबित हो सकते हैं. मोबाइल कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री, लोकेशन डेटा और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की जा रही है. खास तौर पर चंडीगढ़ से जुड़े संपर्कों पर ध्यान बढ़ा दिया गया है.

क्या था मामला?

आपको बात दें कि आरोपी शशिरंजन मिश्रा ने अपनी ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार ये घटना देर रात हुई इस घटना के दौरान घर के बाकी सदस्य अलग-अलग कमरों में थे. आरोप है कि आरोपी ने पहले बच्चियों का गला दबाया गया और इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली गई. घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी.

घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. लोगों के मन में यही सवाल है कि एक पिता अपने ही बच्चों के साथ इतना क्रूर कैसे हो सकता है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद अब दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

दोनों ने 2014 में किया था  प्रेम विवाह

रेशमा छेत्री और शशिरंजन मिश्रा का 2014 में प्रेम विवाह हुआ था. दोनों अलग-अलग राज्यों के थे. शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए. इनमें जुड़वां बेटियां रिद्धि और सिद्धि और एक छोटा बेटा था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. गोविंद नगर से त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद परिवार बाहरी दुनिया से कुछ हद तक अलग थलग हो गया था.

यह भी पढ़ें: हापुड़ में दूसरी शादी कर रहे पति की पहली पत्नी ने रुकवाई बारात, फिर सामने आई 14 लाख वाली कहानी