हापुड़ में दूसरी शादी कर रहे पति की पहली पत्नी ने रुकवाई बारात, फिर सामने आई 14 लाख वाली कहानी
Hapur Marriage Drama: हापुड़ में पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी. मंडप में हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद 14 लाख रुपये लेकर पत्नी ने दी शादी को रजामंदी. क्या है पूरा कानूनी विवाद.
ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur Marriage Drama: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे की पहली पत्नी ने पुलिस के साथ मंडप में सरप्राइज एंट्री मार दी. इसके बाद जो हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, उसने मेहमानों के होश उड़ा दिए.