कौन हैं IAS शशांक त्रिपाठी जिन्हें बनाया गया है अयोध्या का नया DM? जानिए रामनगरी के नए कलक्टर की कहानी
IAS Shashank Tripathi News: उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अब अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.
ADVERTISEMENT

IAS Shashank Tripathi
Who is IAS Shashank Tripathi: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सोमवार को 24 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस बड़ी लिस्ट में अलीगढ़, बांदा, गाजीपुर और सोनभद्र सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा IAS शशांक त्रिपाठी की हो रही है. उनका बाराबंकी से तबादला कर रामनगरी अयोध्या की कमान सौंपी गई है. अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जिले का डीएम बनने के बाद से ही शशांक त्रिपाठी सुर्खियों में हैं. आइए जानते हैं कौन हैं वो अफसर, जिन पर सरकार ने इतना बड़ा भरोसा जताया है?