लेटेस्ट न्यूज़

साहब ये लो टॉयलेट सीट और दो मेरी बेटी को एडमिशन... बस्ती से सामने आई ये कहानी आपका कलेजा फाड़ देगी

ADVERTISEMENT

बस्ती के स्कूल में महिला शौचालय न होने के कारण लड़कियों का दाखिला प्रतिबंधित है। एक पिता ने टॉयलेट सीट गिफ्ट कर बेटी का दाखिला कराने की कोशिश की, पर प्रबंधन ने मना किया। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। यह समस्या शिक्षा के अधिकार और लिंग भेदभाव को उजागर करती है।

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारों के बीच एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यहां के एक सरकारी स्कूल में पिछले 60 सालों से बेटियों के दाखिले पर सिर्फ इसलिए पर्दा लगा हुआ है क्योंकि वहां उनके लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है.