UP Board Result 2026 Update: वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें मार्कशीट? जानें रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके
ADVERTISEMENT
UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित होने की संभावना है. 52 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट और SMS के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम बस कुछ ही दिनों में घोषित होने की उम्मीद है. 52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला अप्रैल के इसी हफ्ते में हो सकता है.