कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 SMS, बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक आएगी लाइट... यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक और लिए गए ये फैसले
UP Smart Meter News: यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है. अब बैलेंस जीरो होने पर भी 3 दिन तक बिजली नहीं कटेगी और रविवार को कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. पूरी जानकारी यहां देखें.
ADVERTISEMENT

UP Smart Meter News
UP Smart Meter News: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए कई बड़े और राहत भरे फैसले लिए हैं. यूपी में अभी साधारण बिजली मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तकनीकी कमेटी बनाई गई है. जब तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती और उसकी जांच नहीं हो जाती, तब तक राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरी तरह बंद रहेगा.