लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी क्यों धधक रहा... अगले 24 से 48 घंटे रहने वाले हैं भरी, लू का येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENT

UP Weather Update: यूपी में गर्मी का कहर! प्रयागराज, झांसी और वाराणसी समेत कई जिलों में लू का येलो अलर्ट. 45°C के पार पहुंचा पारा, जानें अगले 48 घंटे का हाल.

social share
google news

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अब टॉर्चर में बदल चुका है. आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहाँ पारा 45 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर को पार कर गया है.