कानपुर में पत्नी पर शक करता था पति इसलिए उसने मार डालीं अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियां?
ADVERTISEMENT
कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. पत्नी पर शक और नशे की लत ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिलवाया.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पिता-बेटी के रिश्ते को लहूलुहान कर दिया है. शहर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी ही दो मासूम जुड़वां बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड की वजह खूनी शक बताई जा रही है, जिसने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया.
