अयोध्या में परशुराम जयंती के मौके पर ब्राह्मण कार्यक्रम के मंच से आरक्षण को लेकर ये क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?
Brijbhushan Singh Parashuram Jayanti Ayodhya: परशुराम जयंती पर अयोध्या में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए.
ADVERTISEMENT

UP News
Brijbhushan Singh News: परशुराम जयंती पर अयोध्या में ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में बाहुबली और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए. बृजभूषण सिंह ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया और आरक्षण पर भी बड़ा बयान दे डाला. आरक्षण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, आरक्षण चाहे 175 साल तक ले लो, उन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने मंडल आयोग और जातिगत राजनीति के प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आज भी कई पारंपरिक समुदाय विकास से काफी दूर हैं.