Saharanpur News: सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी का बड़ा हमला, बोले- भाजपा ने समाज को धोखा दिया, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन
UP Elections 2027: सहारनपुर पहुंचे सपा विधायक राम अवतार सिंह सैनी ने भाजपा पर समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पीडीए समाज तेजी से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है. सैनी ने विश्वास जताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और सपा सरकार बनाएगी.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी का बड़ा हमला, बोले- भाजपा ने समाज को धोखा दिया, 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन
Saharanpur News: बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सिंह सैनी रविवार को सहारनपुर पहुंचे. उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उनका दौरा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से था. उन्होंने बताया कि सरसावा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नवादा चौहान में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.