Ballia News: प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस की समझाइश के बाद उतरा नीचे
Ballia Viral News: बलिया में प्रेमिका को साथ ले जाने की मांग को लेकर एक युवक बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया, जिससे घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर युवक को समझाया. काफी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा और सभी को थाने ले जाया गया.
ADVERTISEMENT

प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस की समझाइश के बाद उतरा नीचे
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए टावर पर चढ़ने के सिलसिला जारी है. ताजा मामला गड़वार थाना क्षेत्र का है. स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में स्थित विद्युत के ट्रांसमिशन टावर पर रविवार की सुबह एक युवक चढ़ कर कथित प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए.