लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: डॉक्टरों की कमी और दवा संकट से जूझ रहे रायबरेली के आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीज खाली हाथ लौटने को मजबूर

Raebareli Health News: रायबरेली के आयुर्वेदिक अस्पताल डॉक्टरों, कर्मचारियों और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं. जिले के 53 अस्पतालों में केवल 43 डॉक्टर तैनात हैं, जिससे मरीजों को इलाज और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं. जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि नई नियुक्तियों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है.

ADVERTISEMENT

डॉक्टरों की कमी और दवा संकट से जूझ रहे रायबरेली के आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीज खाली हाथ लौटने को मजबूर
डॉक्टरों की कमी और दवा संकट से जूझ रहे रायबरेली के आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीज खाली हाथ लौटने को मजबूर
social share
google news

Raebareli News: जिले में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से वेंटिलेटर पर आ गई है. प्रशासनिक उपेक्षा और विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल खुद बीमार चल रहे हैं. कहीं अस्पतालों के पास अपना खुद का भवन नहीं है, तो कहीं डॉक्टर और कर्मचारियों की कमी के कारण ताले लटके हुए हैं. नतीजा यह है कि सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले गरीब और लाचार मरीजों को समुचित इलाज और दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है या फिर महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.