लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ अफसरों पर लगाए थे करप्शन के आरोप, नहीं दे सके सबूत… लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला को नौकरी से निकाला गया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने विभागीय अनुशासन और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Constable Sunil Kumar Shukla
Constable Sunil Kumar Shukla (File Photo)
social share
google news

Constable Sunil Kumar Shukla Dismissal News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने विभागीय अनुशासन और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है. पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभागीय जांच में सोशल मीडिया और मीडिया मंचों के दुरुपयोग, अनुशासनहीनता तथा नियमों के लगातार उल्लंघन के आरोप सिद्ध होने के बाद यह फैसला लिया गया. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.