लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur Agnikand: तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Mirzapur Fire Accident News: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के कूलर-पंखा के गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

ADVERTISEMENT

 तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं
तड़के मिर्जापुर में भीषण अग्निकांड, कूलर-पंखा गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं
social share
google news

Mirzapur News: नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है. बताया जाता है कि इस बार वोल्टास सो रूम के बगल में कूलर-पंखा के गोदाम में आग लग गई. फायर बिग्रेड की तीन-तीन गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है. लेकिन खबर भेजे जाने तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका था.