लेटेस्ट न्यूज़

अनुकल्प, लव कुश, मनीष, करुणेश, टिन्नू यादव और रमा शंकर मिश्रा के घरों पर छापेमारी..., राम मंदिर चढ़ावा केस में पुलिस का बड़ा एक्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर जांच तेज कर दी है. परिजनों से पूछताछ और सबूत जुटाने की कार्रवाई लगातार जारी है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाते हुए अयोध्या में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की. जांच टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर तलाशी ली और मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि जांच के हर पहलू को गंभीरता से परखा जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.