लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की मांग, धीरेंद्र शास्त्री-रामभद्राचार्य समेत संतों को शामिल करने फलाहारी महाराज ने CM योगी को लिखा पत्र

Falahari Maharaj letter to CM Yogi: मथुरा में फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है. उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जगद्गुरु रामभद्राचार्य समेत राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों को ट्रस्ट में शामिल करने और मंदिर के चंदे का उपयोग गौशाला व गुरुकुल निर्माण में करने का सुझाव दिया.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की मांग, धीरेंद्र शास्त्री-रामभद्राचार्य समेत संतों को शामिल करने फलाहारी महाराज ने CM योगी को लिखा पत्र
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की मांग, धीरेंद्र शास्त्री-रामभद्राचार्य समेत संतों को शामिल करने फलाहारी महाराज ने CM योगी को लिखा पत्र
social share
google news

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रकरण के याचिकाकर्ता फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के स्वरूप में बदलाव की मांग उठाई है. उन्होंने पत्र में कहा है कि मंदिर ट्रस्ट में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित उन सभी प्रमुख संतों को शामिल किया जाए, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन और कारसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई थी. साथ ही उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य सहित अन्य संतों को भी ट्रस्ट में स्थान देने की मांग की है.