Raebareli News: रायबरेली में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, डीएम ने बच्चों को पिलाई दवा, अभिभावकों से की वैक्सीन न छोड़ने की अपील
Raebareli Pulse Polio Campaign: रायबरेली में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की. जिले में पांच वर्ष तक के 3.67 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो वैक्सीन से वंचित न रहे.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, डीएम ने बच्चों को पिलाई दवा, अभिभावकों से की वैक्सीन न छोड़ने की अपील
Raebareli News: जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का रविवार को औपचारिक शुभारंभ हो गया. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने फीता काटकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की. इस दौरान डीएम ने न सिर्फ बच्चों को अपने हाथों से पोलियो ड्रॉप पिलाई, बल्कि उन्हें गोद में लेकर दुलार भी किया.