लेटेस्ट न्यूज़

नींद की गोलियां दी और पेट्रोल डालकर जला दिया... बागपत में BF के साथ मिलकर निशा ने अपने पति राजीव को दी खतरनाक मौत

Nisha Vikrant Murder Case: बागपत में पत्नी निशा और प्रेमी विक्रांत पर पति राजीव की हत्या का आरोप. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजीव की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Bagpat Wife Husband Murder Case
Bagpat Nisha Vikrant Murder Case
social share
Google CTA

Bagpat Wife Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के चलते पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, पहले पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.