कौन हैं छात्रों को धमकाने वाले गोरखपुर के दरोगा अविरल मिश्रा जिनका विवादों से है पुराना नाता?
गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों को 'ठंडा कर दूंगा' कहने वाले दरोगा अविरल मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ है. अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

Aviral Mishra
गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना दे रहे छात्रों को धमकाते और अपशब्द कहते दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में दरोगा कहते सुनाई दे रहे हैं, "बता दे रहा हूं इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा. गोरखपुर पुलिस है... जान नहीं रहे हो कि ये गोरखपुर पुलिस है." वर्दी के रौब में कही गई इन बातों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में पुलिस की भाषा और रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

