इग्नोर करना पड़ा महंगा... 'एक्स' पर वो एक पोस्ट रीपोस्ट कर देते आकाश आनंद तो क्या मायावती कर देतीं माफ?
अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह मुक्त कर दिया है. मायावती के पोस्ट को रीपोस्ट न करने और ससुर के प्रति लगाव को लेकर यह कड़ा कदम उठाया गया.
ADVERTISEMENT

Mayawati and Akash Anand
बसपा प्रमुख मायावती के कड़े फैसले के बाद अब सियासी गलियारों में एक ही चर्चा है 'अगर आकाश आनंद ने 'एक्स' पर वह एक रिपोस्ट कर दिया होता तो शायद आज वह पार्टी में होते!' बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद बड़ा कदम उठाते हुए आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह से मुक्त (आजाद) कर दिया है.

