UPTak Baithak Logo

'रीपोस्ट तक नहीं किया पोस्ट'... आकाश आनंद की वफादारी पर मायावती ने उठाए सवाल, पार्टी से किया 'आजाद'

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को भी पार्टी से पूरी तरह फ्री (आजाद) कर दिया है. मायावती के इस बड़े फैसले के सभी पहलू खबर में आगे देखिए.

ADVERTISEMENT

Akash Anand and Mayawati
File Photo: Akash Anand and Mayawati
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के ऐलान के बाद बड़ा और सख्त कदम उठाया है. मायावती ने साफ शब्दों में कहा है कि जिस प्रकार 3 सितंबर 2026 को आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के पद से मुक्त किया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह से फ्री (आजाद) कर दिया गया है.