लेटेस्ट न्यूज़

लाउंज में डांस और रात 3 बजे घर आकर रोने का नाटक... जब करोड़पति ससुर का हो रहा था कत्ल तब पार्टी में मौज उड़ा रही थी खूनी बहू!

Kanpur Vineet Minocha murder case: कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में गिरफ्तार बहू शालू का पार्टी वीडियो वायरल हुआ है. कत्ल की रात वह लाउंज में पति संग डांस कर रही थी, जबकि घर पर नौकर ससुर की हत्या कर रहे थे.

ADVERTISEMENT

Kanpur Murder News
Kanpur Murder News
social share
Google CTA

कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड बताई जा रही बहू शालू का एक पार्टी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

वीडियो में शालू बिना किसी घबराहट या तनाव के फुल मस्ती में नजर आ रही है. डार्क पर्पल रंग का गाउन पहने शालू फिल्मी गानों पर कभी अपने पति के साथ डांस करती दिख रही है. तो कभी दोस्तों के साथ हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही है. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है. असल में यह वीडियो उसी रात का है, जिस रात रतन आर्बिट अपार्टमेंट में उसके ससुर विनीत मिनोचा का कत्ल किया गया था. आरोप है कि शालू ने ही हत्यारों को घर भेजा था और उन्हें निर्देश दे रही थी.

पार्टी में नाचती रही, उधर घर पर हो गया कत्ल

पुलिस जांच के अनुसार, जिस रात घर पर ससुर की हत्या हुई, उस रात शालू अपने पति सुब्रत के साथ कॉस्मोजिन लाउंज में एक पार्टी में थी. दोनों रात करीब 10:30 बजे वहां पहुंचे थे, जहां 20-25 लोग मौजूद थे. वीडियो में शालू 'तुम तो धोखेबाज हो...' गाने की धुन पर बहुत ही सामान्य तरीके से पति के साथ नाचती दिख रही है, जैसे कुछ हुआ ही न हो.

ऐसे रची गई पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शालू ने ही कत्ल की पूरी साजिश रची थी. उसने हत्या से पहले अपने नौकरों को घर बुलाया था. इसके बाद नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर ने वारदात को अंजाम दिया. रात करीब 3 बजे शालू अपने पति और बेटे के साथ घर वापस लौटी और ससुर की लाश देखकर नाटक करते हुए आसपास के लोगों को जमा कर लिया. ससुर की हत्या की बाद शालू ने रोने का नाटक भी जमकर किया था. 

नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तब शालू की भूमिका का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'पकड़े जाओ तो पति का नाम लेना...' करोड़पति ससुर की हत्या से पहले बहू ने कातिल नौकरों को दिया था ये प्लॉन!