DU छात्रा आकृति चौधरी के NSA मामले में बड़ा मोड़, HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सरकार
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति चौधरी पर NSA रद्द करने और डीएम पर जुर्माना लगाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी.
ADVERTISEMENT

हाईकोर्ट ने डीयू की छात्रा आकृति चौधरी पर लगाई गई NSA रद्द कर दी थी. (File Photo- Social Media)
सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर की जाएगी, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और कार्यकर्ता आकृति चौधरी के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत निरोध (डिटेंशन) को रद्द कर दिया गया था. CJI सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन जजों की पीठ के समक्ष देश के शीर्ष कानून अधिकारी (SG) ने यह बयान दिया.

