Gonda News: गोण्डा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 20 बाइक सीज, 100 वाहनों के कटे चालान
Gonda Traffic Update: गोण्डा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 बाइक, एक एंबुलेंस और दो डंपर सीज किए. वहीं विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 100 वाहनों के चालान काटे गए. अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
ADVERTISEMENT

गोण्डा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 20 बाइक सीज 100 वाहनों के कटे चालान
Gonda News: जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर एआरटीओ (प्रशासन), सीओ ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुन्नन खान चौराहा, गुरुनानक चौक सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना एचएसआरपी, बिना बीमा, नशे की हालत में वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई.