लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: जंतर-मंतर पर भाकियू वर्मा का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छोटे राज्यों के गठन की उठाई आवाज़

Saharanpur Protest: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाकियू वर्मा के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने किसानों की कर्जमाफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी और उत्तर प्रदेश को विभाजित कर अलग पश्चिम प्रदेश बनाने की मांग भी उठाई.

ADVERTISEMENT

जंतर-मंतर पर भाकियू वर्मा का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छोटे राज्यों के गठन की उठाई आवाज़
जंतर-मंतर पर भाकियू वर्मा का शक्ति प्रदर्शन, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छोटे राज्यों के गठन की उठाई आवाज़
social share
google news

Saharanpur News: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन वर्मा एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री अशोक प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए.