लव मैरिज के बाद हर रूम में लगाए CCTV... बेटियों के कातिल शशि मिश्रा की कहानी पत्नी रेशमा ने बताई, खूनी रात पर भी बोलीं
UP News: कानपुर में एक पिता ने अपनी ही 2 जुड़वा नाबालिग बेटियों को मार डाला. उसने दोनों का गला रेत दिया. आरोपी ने खुद सुबह 4.30 बजे पुलिस को कॉल किया और घटना की जानकारी दी. अब आरोपी की पत्नी ने ये सब बताया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कानपुर की सोसाइटी में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा ने अपनी ही 2 मासूम बेटियों को मार डाला. उसने दोनों बेटियों का गला रेत डाला और फिर पुलिस को फोन करके, खुद ही घटना की जानकारी दी. शशि रंजन मिश्रा ने ऐसा क्यों किया और हत्या की असल वजह क्या थी? इसको लेकर अब उसकी पत्नी रेशमा ने अपनी और अपने पति की सारी कहानी बताई है. इसी के साथ रेशमा ने पति के लिए फांसी की मांग भी कर दी है.