गाजियाबाद का जसीम सगी भांजी को अपने कमरे में ले गया था… रिश्तों को तार-तार करने वाले इस हैवान के साथ पुलिस क्या किया?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के जसीम ने रिश्तों को ऐसा शर्मसार किया, जिसने हर किसी को हिला दिया. मगर अब उसे उसकी शर्मनाक हरकत की सजा मिल गई है.
ADVERTISEMENT

UP News
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद का जसीम इंसान के नाम पर हैवान निकला. इसने अपनी ही सगी भांजी के साथ जो किया, अब वो उसकी मौत की वजह बना. पुलिस ने एनकाउंटर में जसीम को मार गिराया. मगर इसके काले कांड ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. बता दें कि जसीम ने 4 साल की सगी भांजी के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी निर्ममता के साथ हत्या कर डाली. उसके बाद से ही पुलिस उसे खोज रही थी और उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी रख दिया था.