यूपी सरकार ने स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, किए गए ये बड़े ऐलान
UP News: योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को लेकर कुछ ऐलान भी किए हैं. माना जा रहा है कि सरकार ने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इसी के साथ यूपी सरकार ने यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत भी दे दी है. बता दें कि ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विभागीय समीक्षा के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है. सरकार ने मामले को लेकर 4 सदस्यों वाली तकनीकी समिति का गठन किया है. जब तक यह समिति अपनी रिपोर्ट नहीं देती, तब तक यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक रहेगी और स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे.