UPTak Baithak Logo

ममता के गढ़ में गरजे सीएम योगी! बोले- बीजेपी सरकार आते ही माफिया राज होगा खत्म और...

ADVERTISEMENT

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने ममता सरकार पर माफिया राज और हिंदू विरोध का आरोप लगाते हुए बुलडोजर का खौफ दिखाया.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल दौरा इन दिनों देश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बंगाल की धरती पर कदम रखते ही योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हिंदुत्व और सुशासन की हुंकार भरी. उनकी जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ ने न केवल बीजेपी की ताकत का अहसास कराया, बल्कि टीएमसी के खेमे में भी हलचल पैदा कर दी है.