8 साल पहले कौशांबी के भारत यादव ने युवती को भगाकर की थी लव मैरिज, अब उसे मिली खौफनाक मौत, किसने दी? नाम सामने आया
Kaushambi News: भारत यादव ने 8 साल पहले अशोक पांडे के परिवार की बेटी से शादी की थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. अब इसी को लेकर 8 साल बाद कौशांबी में खूनी खेल खेला गया है.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
Kaushambi News: कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के एडहरा गांव में रहने वाले भारत यादव ने 8 साल पहले गांव की ही युवती से भागकर शादी की थी. पिछले 8 सालों से लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ चल रहा था और रंजिश मान रहा था. अब भारत यादव को मार डाला गया है. उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके, उसे मौत के घाट उतार दिया गया है.