लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में वॉर्म नाइट से लोगों को होगी परेशानी... इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने सहारनपुर, मेरठ, बरेली और मैनपुरी सहित कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों का वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. खबर में आगे देखिए अपने शहर का हाल.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब रातों का सुकून भी छिनने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.