आजम खान और अब्दुल्ला को बड़ा झटका! दो पैन कार्ड मामले में सजा रहेगी बरकरार, सरकार और नवाब परिवार अब इस तैयारी में
रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे की अपील निरस्त कर दी है. कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी है और अब सजा बढ़ाने की मांग पर सुनवाई होगी.
ADVERTISEMENT

Azam Khan and Abdullah Azam Khan
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. रामपुर की विशेष एमपी-एमएलए (सेशन) कोर्ट ने दो अलग-अलग पैन कार्ड मामले में उनकी अपील खारिज कर दी है, जिससे उनकी सजा बरकरार रहेगी.