Opinion: दो महीने में योगी आदित्यनाथ ने नाप डालीं 18 मंडलों की 100 विधानसभा सीटें!
Opinion: यूपी चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभाओं और दौरों से चुनावी अभियान तेज कर दिया है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की सार्वजनिक सक्रियता अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT

CM Yogi
Opinion: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापक जनसंपर्क और सभाएं तेज कर दी हैं. सीएम योगी महज दो महीने के भीतर सौ से ज्यादा विधानसभाओं तक पहुंच चुके हैं. बीते दो महीनों में सीएम ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की, नई सौगातें दीं और जनसभाओं के जरिए सीधे जनता से जुड़े.
