कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में हुआ भयंकर हंगामा! कांवड़िए ने इमरान खान पर लगाया खंडित करने का आरोप
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Kanwar Yatra: गाजियाबाद के गुलधर इलाके में कांवड़ खंडित होने के आरोप के बाद हंगामा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करवाया और कांवड़िए के लिए नई कांवड़ और गंगाजल की व्यवस्था कर उसे दोबारा यात्रा पर रवाना किया.
Ghaziabad Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान भयंकर हंगामा हुआ है. कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िया ने दावा किया कि उसकी कांवड़ एक मुस्लिम व्यक्ति ने खंडित कर दी है. यह घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलधर इलाके की है. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और भयंकर हंगामा हुआ. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और कांवड़िया के लिए नई कांवड़ व गंगाजल की व्यवस्था करवाकर उसे यात्रा पर दोबारा रवाना किया.
