लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 1 अगस्त को यूपी के किन जिलों में होगी बारिश? मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

UP Weather Update: यूपी में 1 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि 3 से 5 अगस्त के बीच मॉनसून फिर जोर पकड़ेगा. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. 1 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की तो कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा. जबकि बाकी जगहों पर बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है.