बागपत में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान! 4 दिन पहले डाला गया था लेंटर, हादसे में 3 तीन मजदूरों की दबकर मौत
ADVERTISEMENT
Baghpat news: बागपत के छपरौली कस्बे में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें दो मजदूर रिश्ते में ससुर और दामाद थे.
Baghpat news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली कस्बे में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां कुरैशियान इलाके में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक ढह जाने से नीचे काम कर रहे तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई. मृतकों में आपस में ससुर और दामाद लगने वाले दो मजदूर भी शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन किसी की जान नहीं बचाई जा सकी. घटना के बाद से ही तीन परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
