लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में पति ने पत्नी के फोन में देखा अश्लील वीडियो, फिर उसने जो किया सब हैरान रह गए!

ADVERTISEMENT

Meerut news: मेरठ में पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति घर छोड़कर चला गया. इसके बाद बति ने इंस्टाग्राम पर जहरीला पदार्थ खाते हुए वीडियो पोस्ट अपलोड किया, जिसमें उसने पत्नी को जिम्मेदार बताया है.

social share
Google CTA

Meerut news: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले स्थित सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांडव नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में आपत्तिजनक वीडियो देखा, जिसके बाद दोनों के बीच भारी विवाद हो गया. झगड़े के बाद पति घर छोड़कर चला गया और उसने इंस्टाग्राम पर जहरीला पदार्थ खाते हुए एक वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में उसने अपनी हालत का जिम्मेदार पत्नी को बताया और कहा कि उसकी लाश को उसकी पत्नी हाथ भी न लगाए. इस घटना के 11 दिन बाद पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.