योगी सरकार का वो फैसला जिसके लिए मायावती ने बोल दिया Thank You! कहा- पार्टी आभारी रहेगी
उत्तर प्रदेश में भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के फैसले पर बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार का समर्थन किया है. साथ ही उन्होंने मांग की है कि बसपा शासनकाल में बनाए गए कांशीराम नगर, भीम नगर और छत्रपति शाहूजी महाराज नगर जैसे जिलों के पुराने नाम भी बहाल किए जाएं.
ADVERTISEMENT

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भदोही जिले का नाम बदलकर दोबारा संत रविदास नगर करने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस कदम की तारीफ करते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव भी खेल दिया है.
