बंद कमरे में न्यूड ससुर ने शरीर पर मली थी राख... कानपुर में बड़े परिवार की बहू के आरोपों पर उसके पति ने ये कहा

Kanpur Tantrik Puja Case: कानपुर तांत्रिक पूजा कांड में यूपी Tak की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट. आरोपी पति कौतुक मिश्रा ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को बताया निराधार. खबर में आगे जानिए कौतुक मिश्रा ने अपने पक्ष में क्या कुछ कहा है.

Kanpur Crime Case Update

रंजय सिंह

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 07:45 PM)

follow google news

Kanpur Tantrik Puja Case: कानपुर के बड़े सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा की बहू ने आरोप लगाया गया था कि उनके ससुराल वालों ने बिना कपड़ों के उनसे तंत्र-मंत्र की पूजा कराई थी. ये मामला सामने आने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.आरोप है कि मामले के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस बीच  यूपी Tak ने सर्राफा कारोबारी विनीत मिश्रा के बेटे कौतुक से खास बातचीत की है. जब कौतुक से उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए नग्न पूजा के गंभीर आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इसपर अभी ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते हैं.  खबर में आगे जानिए कौतुक ने क्या कहा है.

यह भी पढ़ें...

कौतुक मिश्रा ने यूपी Tak से बात करते हुए क्या कहा

विनीत मिश्रा के बेटे इन आरोपों के बाद से अपनी सर्राफा की दुकान पर नहीं बैठ रहे थे. लेकिन अब वह फिर से अपनी दुकान संभालने में जुट गए हैं. इस बीच जब यूपी Tak ने कौतुक मिश्रा की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर सवाल किया. इसपर उन्होंने कहा कि 'हमें कुछ नहीं कहना है... आज AI का जमाना है. ऐसे में मेरी पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं, ऐसी पूजा कहां होती है? हालांकि आखिर में उन्होंने ये जरूर कहा कि वह जल्द ही अपनी बात मीडिया के सामने रखेंगे.' 

कौतुक की पत्नी ने लगाए थे ये सारे आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का परिवार बेहद प्रभावशाली है और बड़े राजनेताओं व रसूखदारों से उनके संबंध हैं. इसी वजह से पुलिस महीनों तक मीडिएशन के नाम पर मामले को टालती रही. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. उसे ससुराल में पहली ही पूजा के नाम पर सबके सामने निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया गया. विरोध करने पर ससुर ने कमरे में बंद कर शरीर पर राख का लेप लगाया.रिपोर्ट दर्ज होने के 4 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों के घर पूछताछ तक करने नहीं पहुंची है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा है.इसके साथ ही पीड़िता ने ये भी आरोप लगाए हैं कि उसके ससुराल वालों ने फॉर्च्यूनर और करोड़ों के दहेज के बावजूद 2 किलो सोने और स्वरूप नगर में घर की मांग की थी. 

पुलिस ने अपने पक्ष में ये सब कहा

दूसरी ओर एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है कि पुलिस किसी का पक्ष ले रही है. उन्होंने कहा कि 'तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और विवेचना जारी है.पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. अब ससुराल पक्ष को नोटिस देकर बुलाया जाएगा. चूंकि मामला गंभीर है. इसलिए साक्ष्यों का संकलन वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है.'