Barabanki Crime News: दिन में करता था रेकी, रात में उड़ाता था माल! बाराबंकी पुलिस ने शातिर चोर को तमंचे और जेवरात समेत दबोचा

Barabanki Crime: बाराबंकी पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी बब्लू उर्फ रहमान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी के जेवर, नकदी, अवैध तमंचा और स्कूटी बरामद हुई. आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

Barabanki News

Newzo

• 06:28 PM • 22 May 2026

follow google news

Barabanki Crime: बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई.

यह भी पढ़ें...

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्लू उर्फ रहमान उर्फ टोपी पुत्र अजीज निवासी ग्राम बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने उसे जगनेहटा पुल के पास से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से मंगलसूत्र मय माला, कान के टप्स, कान के झाला, अंगूठी, चैन, 1089 रुपये नकद, एक अवैध .12 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

लक्ष्मनपुरी कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी ससुराल में रहकर दिन के समय बंद और सूने मकानों की रेकी करता था. मौका मिलने पर वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 17 मई 2026 को लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, कटहली बाग स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में पहले से मुकदमा दर्ज था.

आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, नरसिंह और प्रफुल्ल पाठक शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने टीम की सफलता पर सराहना व्यक्त की है.