चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर लोगों को डराकर कर रहे थे बड़ा खेल, खेतों में चल रहा था पूरा नेटवर्क, पुलिस भी रह गई हैरान

सिमर चावला

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Kanpur cyber fraud case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां शातिर ठग खेतों में बैठकर देशभर के लोगों को फोन के जरिए निशाना बना रहे थे.

Cyber Fraud Network Exposed, Teen Cyber Gang Busted, Dark Side of Technology, Young Minds Wrong Path, Cyber Scam Operation, Fraud Network Uncovered, Behind The Scam Calls, Hidden Cyber Racket

Cyber Fraud Network Exposed (Photo: AI Generated)

Google CTA

Kanpur cyber fraud case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां शातिर ठग खेतों में बैठकर देशभर के लोगों को फोन के जरिए निशाना बना रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराता था और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करता था. इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सचेंडी थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों पर आरोप है कि वे लोगों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने के नाम पर डराते और धमकाते थे. गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और उनके खिलाफ केस दर्ज होने का डर दिखाकर पैसे की मांग करते थे.

यह भी पढ़ें...

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ और ‘एनसीआरपी पोर्टल’ पर दर्ज शिकायतों और उपलब्ध डेटा के जरिए लोगों की जानकारी जुटाते थे. इसके बाद वे फोन करके लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे और मामला खत्म कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे.

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस साइबर गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों तक फैला हुआ था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.