शराब पीकर अक्सर... मॉडल पत्नी गरिमा तिवारी ने क्रिकेटर अमित मिश्रा को लेकर किया बड़ा दावा

Cricketer Amit Mishra News: कानपुर की मॉडल गरिमा तिवारी ने पति व IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई. दहेज उत्पीड़न, मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप.

Amit Mishra and Garima Tiwari

यूपी तक

10 Mar 2026 (अपडेटेड: 10 Mar 2026, 12:23 PM)

follow google news

Cricketer Amit Mishra:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद सामने आया है. मॉडल गरिमा तिवारी ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में अपने पति, क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गरिमा का आरोप है कि उन्हें दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और खुदकुशी के लिए उकसाया गया.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

गरिमा तिवारी के अनुसार, उनकी और अमित मिश्रा की मुलाकात साल 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, दोनों ने 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में शादी की थी. बता दें कि अमित मिश्रा वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में अधिकारी के पद पर भी तैनात हैं.

गरिमा से की गई होंडा सिटी और 10 लाख रुपये की मांग

मॉडल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति और ससुराल वालों ने एक होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी.  गरिमा ने मीडिया और न्यूज एजेंसी को बताया कि अमित शराब पीकर अक्सर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था. उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता था. उनकी मॉडलिंग से होने वाली कमाई भी जबरन छीन ली जाती थी. 

करियर छूटा और डिप्रेशन में पहुंचीं मॉडल

इस लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण गरिमा गहरे डिप्रेशन में चली गईं, जिसके चलते उन्हें अपना मॉडलिंग करियर छोड़ना पड़ा. मानसिक तनाव इस कदर बढ़ा कि उन्होंने एक बार फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 

गरिमा तिवारी का दावा है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय सहित कई स्तरों पर गुहार लगाई, लेकिन अमित के प्रभाव के चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. उनके वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस की इसी निष्क्रियता के कारण अब अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है. 

गौरतलब है कि अमित मिश्रा पर यह तीसरा केस है. इससे पहले साल 2025 में गरिमा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, 50,000 रुपये मासिक भत्ते और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे के लिए रखरखाव याचिका भी दायर की थी. 

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा को बेरहमी से मार डाला, इस हार्दिक की कहानी तो डरावनी है