हाफ एनकाउंटर के बाद 24 घंटे भी झांसी पुलिस की गिरफ्त में नहीं रहा चोरी का आरोपी नदीम, पुलिस के साथ खेल गया गजब खेल

UP News: झांसा पुलिस ने चोरी के 2 आरोपियों को हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा. मगर उनमें से एक आरोपी 24 घंटे भी पुलिस गिरफ्त में नहीं रह सका. जिस तरह से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ, वह हैरान कर देने वाला है.

Jhansi Police, Prisoner Escape, Police Encounter, District Hospital Jhansi, Theft Accused Nadim, झांसी पुलिस, कैदी फरार, पुलिस मुठभेड़, जिला अस्पताल झांसी, नदीम चोर

UP News

अजय झा

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 07:24 PM)

follow google news

UP News: झांसी पुलिस ने रविवार की रात हाफ एनकाउंटर में चोरी के 2 आरोपियों को पकड़ा. सोमवार सुबह तक झांसी पुलिस की इसको लेकर तारीफ हो रही थी. मगर कुछ ही घंटे के अंदर झांसी पुलिस की भारी फजीहत भी हो गई. दरअसल चोरी के जिन 2 आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा था, उनमें से एक आरोपी पुलिस को चमका देकर, पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल पुलिस आरोपी को झांसी जिला अस्पताल लेकर पहुंची. यहां उसकी मेडिकल जांच होनी थी. मगर यहां वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी को खोजने के लिए सर्च अभियान चल रही है.

नदीम भाग निकला

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात नगरिया कुआं रोड के पास मुठभेड़ के दौरान चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनसे करीब 6 लाख रुपये के जेवरात, अवैध तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला 19 साल का नदीम और ग्वालियर के गणेशपुरा का रहने वाला दीपक उर्फ संजय जाटव शामिल थे.

पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए सोमवार के दिन झांसी जिला अस्पताल भेज दिया. साथ में पुलिसकर्मी भी थे. मगर यहां मौका पाकर नदीम भाग निकला. अब आरोपी शहर से भागने की कोशिश कर रहा है. पुलिस उसे खोजने के लिए बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी नदीम मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. सर्च अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.