'जब भगवान राम का मंदिर नहीं बचा तो....', चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर सपा नेता श्याम लाल पाल का योगी सरकार पर हमला, बढ़ी सियासत!

Shyam Lal Statement: उत्तर प्रदेश के गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

SP Leader Shyam Lal Pal

SP Leader Shyam Lal Pal (Photo: Screengrabs)

अंचल श्रीवास्तव

• 10:20 AM • 13 Jun 2026

follow google news

Shyam Lal Statement On Ram Temple: उत्तर प्रदेश के गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब भगवान राम का मंदिर ही सुरक्षित नहीं रह पाया, तो देश में बड़े घोटालों का अंदाजा लगाया जा सकता है. शुक्रवार को करनैलगंज सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे श्याम लाल पाल ने टाउन हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी.

यह भी पढ़ें...

राम मंदिर को लेकर साधा निशाना

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के सवाल पर श्याम लाल पाल ने कहा, 'जब भगवान राम का मंदिर नहीं बचा तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि पूरे देश में कितना बड़ा घोटाला हुआ होगा. मंदिर में दिन रात रहने वाले लोगों से पूछा जाए कि परिंदा कैसे पर मार ले गया? कैसे चोरी कर ले गया? इसका मतलब घर के लोग ही भगवान राम का नकली भक्त बनकर वहां से चोरी कर रहे हैं. ' उन्होंने आगे कहा, 'राम के दरबार में ही रहकर चोरी करने वाले लोग देशद्रोही राम द्रोही हो सकते हैं.'** उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है.

2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्याम लाल पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में सामाजिक न्याय की स्थापना होगी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बलात्कार और प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. पाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाजवादी पार्टी की देन है और उनकी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की पक्षधर रही है.

'देश कैसे चलेगा?' पूछकर उठाए सवाल

श्याम लाल पाल ने अपने बयान में कहा, 'अब क्या बताएं, 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', ये वाली कहावत है. जब राम के मंदिर में ही चोरी होगी तो देश कैसे चलेगा? इसलिए राम का दरवाजा सबके लिए खुला है, लेकिन राम के दरबार में जो भगवान राम के नजदीक हैं, वहां 24 घंटे रहते हैं. ऐसे लोग जब घोटाला करेंगे राम के दरबार में, तो देश के साथ कितना बड़ा घोटाला होगा, ये सोचने की बात है.' इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा, 'आप देख रहे हैं, रोज फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं. गाजीपुर में देखा, जौनपुर में देखा, फर्जी एनकाउंटरों की बाढ़ लग गई है. जितने लोग दोषी हैं, वो सड़कों पर घूम रहे हैं. उनको कहीं कोई नहीं पूछ रहा है. '

श्याम लाल पाल के इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. राम मंदिर, कानून-व्यवस्था और 2027 के चुनावी समीकरणों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना जताई जा रही है.